ग्रैमी अवार्ड्स में प्रियंका चोपड़ा बोल्ट अंदाज़ के बावजूद सबसे खराब कपड़ों में आयी नज़र

शहज़ाद अहमद 

ग्रैमी अवार्ड्स शो में प्रियंका चोपड़ा फिर एक बार बोल्ट अंदाज़ में नज़र आई

प्रियंका चोपड़ा और निक को रेड कार्पेट पर देखकर सभी की निगाहें उन्हीं पर टिक गई

प्रियंका चोपड़ा एक ग्लोबल स्टार है और इस बात का सबूत वो अपने स्टाइल सेंस से देती रहती हैं। ग्रैमी अवार्ड शो के ठीक पहले शाम की पार्टी में अपने आइवरी सैटिन गाउन को लेकर तारीफें बटोरने वाली प्रियंका चोपड़ा ग्रैमी अवार्ड शो में अपने स्टाइलिश अंदाज से लोगों का दिल नहीं जीत पाईं। सफेद रंग के गाउन में पति निक जोनस संग पहुंची। प्रियंका चोपड़ा अपनी फिल्मों के साथ-साथ अपने स्टाइलिश लुक से अक्सर सबका ध्यान खींचती हैं. ऐसा ही हाल ग्रैमी 2020 में भी दिखाई दिया, जहां प्रियंका चोपड़ा के ग्लैमरस लुक को देखकर हर किसी की निगाहें उनपर टिकीं नजर आईं. प्रियंका चोपड़ा के इस स्टाइलिश अंदाज ने सोशल मीडिया पर खूब सुर्खियां बटोरी हैं.

व्हाइट गाउन में प्रियंका चोपड़ा का लुक देखने लायक था. ग्रैमी 2020 से जुड़ी प्रियंका चोपड़ा की कई फोटो और वीडियो भी सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है, जिसमें एक्ट्रेस का अंदाज बिल्कुल अलग ही नजर आ रहा है.दरअसल, हर साल ग्रैमी अवार्ड शो का आयोजन किया जाता है। इस बार इसे लॉस एंजिलिस के स्टैपल्स सेंटर में आयोजित किया गया था। जहां पर प्रियंका चोपड़ा अपने पति सिंगर निक जोनस के साथ सफेद रंग के गाउन में पहुंची थीं। जिसमें वो बेहद स्टाइलिश नजर आ रहीं थीं। लेकिन उनका ये आउटफिट इंडियन फैन को पसंद नहीं आया और वो उन्हें ट्रोल करने लगे।प्रियंका चोपड़ा ने राल्फ एंड रस्सों का डिजाइन किया हुआ गाउन पहन रखा हुआ था।

जिसका डीप वी प्लंगिग नेक लाइन पेट तक खुला हुआ था, जिसमें उनकी नाभि साफ दिख रही थी। एक्सेसरीज की बात करें तो प्रियंका चोपड़ा ने डायमंड ईयरिंग के साथ ही रिंग भी कैरी की थी। साथ में साइड पार्टिशन ओपन स्ट्रेट हेयर और ग्लॉसी लिप्स लुक को शानदार बना रहे थे। इस गाउन में प्रियंका बहुत ही सुंदर लग रही हैं। लोग उनके स्टाइल को पसंद भी कर रहे हैं हालांकि कुछ सोशल मीडिया यूजर्स उन्हें उनकी ड्रेस को लेकर काफी ट्रोल कर रहे हैं।

Getmovieinfo.com

#priyankachopra #nickjones #nickyanka #grammy #grammyawards #grammyupdates #hollywood

Related posts