त्यौहार की तरह सुपरस्टार रजनीकांत का 69वां जन्मदिन बना रहे हैं उनके फैन

 

शहज़ाद अहमद / नई दिल्ली

सुपरस्टार रजनीकांत हैं तो इंसान ही, लेकिन तमिलनाडु में लोग इन्हें भगवान का दर्जा देते हैं। उन्होंने फिल्मों में अभिनय करके जितना नाम कमाया है, उससे कई ज्यादा शोहरत इन्हें लोगों की भलाई करके मिली है। यही वजह है कि उनके चाहने वाले उनका जन्मदिन भी एक त्यौहार की तरह मनाते हैं। रजनीकांत के 69वें जन्मदिन है आए रजनीकांत का जन्म 12 दिसंबर 1950 को बंगलूरू में एक मराठा परिवार में हुआ था। इनका पूरा नाम शिवाजी राव गाइकवाड है। इनकी माता एक गृहणी थीं और पिता रामोजी राव गाइकवाड एक पुलिस कॉन्सटेबल। मराठा साम्राज्य के राजा छत्रपति शिवाजी महाराज नाम पर रजनीकांत का नाम शिवाजी रखा गया। ये घर में मराठी और बाहर कन्नड़ भाषा बोलते थे। रजनीकांत ने कुली, बढ़ई और बस कंडक्टर का काम किया। बस कंडक्टर के रूप में काम करते हुए उनकी तनख्वाह लगभग 750 रुपये थी। बताया जाता है कि बीटीएस की बस में अनोखे ढंग से टिकट काटते हुए एक फिल्म निर्देशक की नजर रजनी पर पड़ी। वहीं से उन्होंने रजनी को अपनी फिल्म में कास्ट करने का फैसला कर लिया।रजनीकांत ने मद्रास फिल्म इंस्टीट्यूट से एक्टिंग में डिप्लोमा किया। उन्होंने अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत पौराणिक कन्नड़ नाटकों से की, जिसमें उनकी सबसे प्रमुख भूमिका दुर्योधन की थी। निर्देशक के. बालाचंदर ने उन्हें फिल्म इंस्टीट्यूट में ही एक कन्नड़ नाटक के दौरान देखा था। उसी दिन निर्देशक ने जाने से पहले रजनी को तमिल सीखने के लिए कहा। अपने पाठ्यक्रम के दौरान ही रजनी ने तमिल सीखी।

अंधा कानून से हिंदी सिनेमा में एंट्री मून्द्रू मूगम रजनी की एक ऐसी फिल्म है जिसमें उन्होंने तीन किरदार निभाए। इस फिल्म में दमदार अभिनय के लिए उन्हें तमिलनाडु सरकार ने बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड दिया। टी रामा राव की फिल्म ‘अंधा कानून’ से रजनीकांत ने हिंदी सिनेमा में कदम रखा। रजनीकांत की पत्नी लता रंगाचारी उनसे 8 साल छोटी हैं। ये दोनों तब मिले थे, जब लता अपने कॉलेज मैग्जीन के लिए रजनीकांत का इंटरव्यू लेने आईं। इन दोनों ने साल 1981 में शादी की। लता अब चेन्नई में ‘द आश्रम’ नाम का स्कूल चलाती हैं। इन दोनों की दो बेटियां ऐश्वर्या और सौंदर्या हैं।साल 2007 में आई फिल्म ‘शिवाजी: द बॉस’, रजनीकांत की बड़ी ब्लॉकबस्टर फिल्म है। इस फिल्म में एक्टिंग करने के लिए रजनी ने 26 करोड़ रुपये लिए थे। इसी फिल्म ने रजनीकांत को जैकी चैन के बाद एशिया का सबसे ज्यादा पैसे लेने वाला एक्टर बना दिया।

Related posts